कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 11 साल की एक मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42 वर्ष) उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने तत्काल बांगो थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना था।
एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
