कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने 1 मार्च 2026 को विशेष चेकिंग और कसावट अभियान चलाया। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत गुंडागर्दी, अड्डेबाजी और शांति भंग की आशंका में 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि 94 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी सख्ती बरती गई। बिना नंबर प्लेट 10 वाहनों पर चालान, तीन सवारी चलाने वाले 51 लोगों पर कार्रवाई और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
