कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के दादर क्षेत्र में होली के जश्न के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पूरी घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत की है। जानकारी के अनुसार एक भवन में होली कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान दो गुटों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने के बाद एक गुट के युवक शराब लेने के लिए दादर स्थित शराब दुकान के चखना सेंटर पहुंचे, जहां दूसरा गुट भी पहुँच गया।
इसके बाद दोनों गुटों के बीच फिर से विवाद हुआ और धीरे-धीरे झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान कुछ युवकों ने घायल व्यक्ति के सिर पर शराब की खाली बोतल से हमला किया। इस घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं।
मारपीट की घटना चखना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साथ ही किसी ने इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मानिकपुर चौकी पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
