कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के ग्राम धतुरा में बीती देर रात लगभग 12:10 बजे एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें ॐ साईं राम ट्रांसपोर्ट की एक ट्रेलर (क्रमांक CG12 AR 7157) को एक अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर चालक वाहन के अंदर फंस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घटना की सूचना तत्काल थाना हरदी बाजार को दी गई। सूचना मिलते ही थाना हरदी बाजार पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टक्कर के कारण ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और चालक गंभीर रूप से फंसा हुआ था।
पुलिस स्टाफ, डायल 112 कर्मियों तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से दीपिका अस्पताल में भर्ती कराया गय जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया था जो कई किलोमीटर तक फैला हुआ था। थाना हरदी बाजार पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को साफ कर यातायात बहाल कराया।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी हरदी बाजार, डायल 112 टीम और स्थानीय ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
