चोरी के अलग-अलग मामलों में नाबालिग सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में चोरी के अलग-अलग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पहली घटना में पीपरपारा कोहड़िया निवासी हंसराज खाण्डे अपने परिवार के साथ शादी में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर आलमारी और गुल्लक में रखी नकदी, करीब 35 किलो चावल, गैस सिलेंडर और होम थिएटर चोरी कर लिया।

दूसरी घटना थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र की है, जहां अटल अमित बाघ के रिश्तेदार ग्लेडबिन कुमार के क्वा.नं. एनडी 12 सीएसईबी कॉलोनी, में चोरी हुई। घर वाले अपने बेटे के शादी बारात में रायपुर गए थे, तभी चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसकर अलमारी में रखे हुये 35,000 रुपए एवं चॉदी के कुछ सिक्के कुल 40,000 रुपए के संपत्ति चोरी कर लिए।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातों को स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि ये आरोपी पहले हुई चोरी की घटनाओं में भी शामिल थे। इस मामले में पहले ही 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि बाकी फरार आरोपियों को अब पकड़ लिया गया है।

प्रभात दास दीवान उर्फ लाल (21 वर्ष), निवासी काशीनगर, कोरबा व एक विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 1,000 नकद, एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग आरोपी को 12 अप्रैल 2026 को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share This Article