कोरबा: तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर, देखें वीडियो….

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक बाइक से रिंग रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और बालको पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान बहरता सिंह (38), निवासी चेक पोस्ट भद्रापारा, लालघाट वार्ड-38 की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल बिरेंद्र का बालको अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक मृतक ने हादसे के समय हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं दूसरे युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

बालको पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

 

Share This Article