दिनदहाड़े स्कूली छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से किया हमला, मचा हड़कंप
रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूली छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, दिनदहाड़े वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ चल रही है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना पंडरी थाना इलाके का है जहां एक निजी स्कूल के बच्चे पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। मामलें में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्कूल से एग्जाम देकर छात्र निकला जिस पर कुछ अज्ञात बदमाश युवकों ने चाकू से वार कर दिया। मौके पर पहुंचे पीड़ित के दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पीड़ित छात्र को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक बदमाशों में एक आरोपी पुलिस की हिरासत में है। पंडरी थाना पुलिस मामले को गंभीरता से देखते हुए जांच कर रही है।
