कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर जाकर सम्पर्क किया जा रहा है। लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र क्रमांक 23 रवि शंकर शुक्ला नगर में पोलिंग बूथ क्रमांक 168 में लाभार्थी संपर्क योजना के तहत घर-घर लाभार्थियों से संपर्क किया है। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में उनसे मिलकर चर्चा भी की।केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया। विभिन्न योजना के लाभार्थियों ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को सराहा।

पोलिंग बूथ में रहने वाले लाभार्थी जिन्हें केंद्र सरकार के आयुष्मान योजना, नल जल योजना, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, के साथ अन्य योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों के साथ संपर्क किया गया ।उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार जिस तेजी से कार्य कर रही है और हर गारंटी को पूरा कर रही है इसकी शुरुआत भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने शुरुआती दो महीना के भीतर ही कर दी है। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक नूतन राजवाड़े, संजय सिंह, डॉक्टर सरकार, अंकित द्विवेदी, अंजन डे, के साथ बूथ के स्थानीय कार्यकर्ता व नागरिक गण सम्मिलित रहे ।

