कोरबा: स्कूल में शिक्षक का इंतजार करते रहे बच्चे, इस हाल में मिले शिक्षक, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

3 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  सरकारी विद्यालयों में शिक्षक समय से नहीं पहुंचते हैं, तो दूसरी ओर कई शिक्षक का शराब पीकर स्कूल पहुंचना, जैसी कई मामले सामने आते जा रहे हैं। स्कूल मे बच्चे शिक्षकों का इंतजार करके वापस घर लौटने में मजबूर हो रहे हैं। शिक्षकों की मनमानी के चलते स्कूली बच्चों का भविष्य अंधकार में खोता जा रहा है।  प्रदेश सरकार द्वारा लगातार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं. सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं. मगर सरकार की शिक्षा प्रणाली की मंशा को शिक्षा विभाग के शिक्षक पलीता लगा रहे हैं।

ताजा मामला कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड विकासखंड के ग्राम सरभोंका का है, जहां स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजेश बजारे शराब के नशे में पहुंचा और रास्ते में किसी के घर में ही सो गया। शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। शिक्षक की इस हरकत पर ग्रामीण महिलाओं ने शिक्षक को जमकर फटकार लगाई। मामले में डीईओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लोगों ने शिक्षक को हटाने की मांग की है।

ग्रामीणों की मानें तो शिक्षक राजेश बंजारे की इस हरकत से पूरा गांव परेशान है। वह हमेशा शराब के नशे में चूर रहता है। समय बे समय नशे में स्कूल पहुंचता है, मना करने के बावजूद भी अपने हरकतों से बात नहीं आ रहा है। शराब के नशे में वो गांव में किसी के आंगन-घर में सो जाता है। उसने अपना यही रवैया फिर से दोहराते हुए नशे में स्कूल जाने के टाइम किसी दूसरे के घर पर सो रहा था, जबकि बच्चे स्कूल में गुरुजी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद जब गुरु जी नहीं मिले तो खोजबीन की गई। एक ग्रामीण के घर पर नशे की हालत में वह मिला।

महिलाओं ने शिक्षक पर तमाम आरोप लगाए और उसे खूब खरी-खोटी सुनाईं। शिक्षक बोलने तक की हालत में नहीं थे, नशे में उसकी जुबान लड़खड़ा रही थी। महिलाओं ने शिक्षक को अभद्र बातें भी कहीं लेकिन वह भयंकर नशे में चूर था। ग्रामीण इससे काफी आक्रोशित हैं और ऐसे शिक्षक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसके बाद ग्रामीण विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पास पहुंचे और इसके खिलाफ शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर हटाए जाने की मांग की है।

Share This Article