पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम, फिर…..

2 Min Read

पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम, फिर…..

रायपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  रायपुर जिले में आत्‍महत्‍या की कोशिश का ऐसा मामला सामने आया है, घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने फांसी के फंदे पर झूलने जा रही महिला की जान बचा ली। इसके बाद पुलिस ने महिला को रायपुर एम्स में किया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। जहां एक घर में पति से विवाद के बाद महिला ने अपने आपको कमरे के अंदर बंद कर लिया। इसके बाद महिला आत्‍महत्‍या के लिए फांसी के फंदे पर झूल गई। इसी दौरान महिला के पति ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 से कबीरनगर की टाइगर 1 को तत्काल पहुंच गई। पहले डायल 112 में तैनात आरक्षक मनहरन नाथ और चालक राम कुमार साहू तुरंत मौके पर पहुंचे। पहले तो पुलिसकर्मियों ने महिला को ऐसा करने से मना किया। लेकिन महिला ने पुलिसकर्मियों की बात नहीं सुनी। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जिस कमरे में महिला फांसी लगा रही थी उसका दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तब तक महिला गर्दन में फंदा लगाकर लटकी ही थी। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और फंदा काटकर तत्काल नीचे उतारा। इसके बाद महिला को एम्स में भर्ती किया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। 

Share This Article