ये क्या! अस्पताल में ही होली, पिकनीक मना रहे डॉक्टर व पूरा स्टाफ, मरीजों को छोड़ दिया उनके हाल पर, विडियो हो रहा वायरल…

3 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: डाक्टर्स पर मरीजों की बड़ी जिम्मेदारी होती है. हर मरीज ये सोच कर डॉक्टर के पास जाता है कि यहां से इलाज कराने के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगा. लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें डॉक्टरों का मरीजों के प्रति लापरवाही का भाव साफ दिखता है. ताजा मामला कोरबा जिले का है, जहां जहां डॉक्टर सहित कर्मचारी अस्पताल के अंदर ही होली, पिकनिक पार्टी मनाने में व्यस्त है और मरीजों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया है। जिले के पाली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में यह मामला सामने आया है जहां अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी होली मनाने में व्यस्त है और मरीजों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया है।

परिजनों ने बताया कि बेटी की इलाज कराने वे उतरदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे जहां, बेटी की कैल्शियम की कमी होने पर मात्र एक सिरप, और दवाई दे दी गई, जिसके बाद मरीज सहित परिजनों को बाहर निकलने कह दिया गया, अस्पताल के अंदर पिकनिक पार्टी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मरीज की हालत बेहद खराब है, और डॉक्टर द्वारा मात्र एक सिरप और दवाई देकर उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। डॉक्टर सहित सभी कर्मचारी अस्पताल के अंदर ही डीजे की धुन पर पिकनिक मना रहे हैं, उन पर होली का ऐसा खुमार छाया हुआ है कि डॉक्टर मरीज पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, मरीजों को उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया है।

अस्पताल के अंदर होली, पिकनिक पार्टी मना रहे डॉक्टरो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल परिसर में ही गैस चूल्हा लेकर बर्तन के साथ पिकनिक पार्टी करने में व्यस्त हैं। अस्पताल में इलाज करने पहुंचे पर मरीज के परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई है, और डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग की है।

Share This Article