वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करते पकड़ाया आरोपी
जांजगीर/सीजी एनएन 24 न्यूज: पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर राजेंद्र कुमार जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए 27 मार्च को पीकप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए एच 6975 के चालक उत्तम कुमार साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ढनगन थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.) द्वारा अवैध रूप से 13 नग सागौन का लट्ठा परिवहन कर ले जा रहा था जिसकी मुखबीर सूचना मिलने पर ग्राम करही में पकड़ा जिसको जप्त किया जाकर जिले के वन विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु जानकारी भेजी जा रही है।
