सड़क पर गिरी बिजली तार, करंट की चपेट में आने से 2 बच्चे गम्भीर
कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा के कटघोरा के ग्राम पंचायत धईवपुर गांव में सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में 2 बच्चे आ गए, इसके बाद करंट लगने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए, आसपास के लोगों द्वारा किसी तरह दोनों बच्चे को बचाया गया, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक़ यह घटना बुधवार की शाम की है। जहां कटघोरा के धईवपुर गांव दो बच्चे घर से निकलकर सामने दौड़ने लगे। इसी दौरान सड़क पर गिरे बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों बच्चों को तार से अलग किया, लेकिन तब तक दोनों बच्चों झुलस गए। दोनों बच्चों का निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
