कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भवानी मंदिर के पास अज्ञात महिला की लाश मिली। कुछ लोगों ने दर्री डेम में लाश को तैरते हुए देखा जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को बाहर निकाला गया और पीएम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहां भवानी मंदिर के पास दर्री डैम के निचले हिस्से में महिला की लाश मिली है। जहां शाम में कुछ लोगों ने पानी में एक अज्ञात शव को तैरते हुए देखा, इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बालको पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
महिला की लाश मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की लाश काफी पुरानी प्रतीत हो रही है, वहीं महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
