अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 25 लोग घायल, कई गम्भीर

2 Min Read

रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है यहां सगाई कार्यक्रम में शामिल होने 40 से अधिक लोगो को लेकर जा रही पिकअप ग्राम बनहर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई।  इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए, जिन्हें छाल अस्पताल ले जाया गया है। जहां 9 लोगों को हालत गंभीर होने पर रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर किया गया है। 

जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के ग्राम चीतापाली से करीब 40 लोग एक पिकअप में सवार होकर बुधवार दोपहर में जामपाली सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे। पिकअप चालक तेज रफतार व लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। तभी बनहर गांव के पास मोड़ में पहुंचा ही था की चालक मोड़ पर नियंत्रण खो बैंठा पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे उतरकर पलट गई। वाहन पलटते ही वहां चिख-पुकार मच गई। जिससे उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में ग्रामीण सहित घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस दी गई।

घायलों को पिकअप से बाहर निकलते हुए 25 लोगों को चोट लगने से उनको छाल स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां डाक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया तो उसमें से 9 लोगों को गंभीर चोट आई थी, जिससे इनको बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया, बाकी 16 लेागों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल ग्रामीण विजय राठिया, लोकेन राठिया, तामेश्वर राठिया, हरभजन राठिया, संजय राठिया, संतोष राठिया सहित अन्य को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इसमें से एक की हालत नाजूक बताई जा रही है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

Share This Article