गेवरा/दीपका: कोरबा जिले के दीपका के प्रगति नगर में सूर्योदय और सांझ ढलते ही बड़ी संख्या में पक्षियों की चहचहाहट सुनी व देखी जा सकती है । हजारों पक्षी शाम को आते हैं और अल सुबह सूर्य उगते हैं फिर निकल जाते हैं। पक्षियों ने यहां अपना बसेरा बना लिया है। बसेरे में पक्षी सुरक्षित रूप से सो सकते हैं और आराम कर सकते हैं पक्षियों के लिए यह जगह सुरक्षित और अनुकूल जगह होती है । प्रगति नगर के सेंट थॉमस स्कूल और सांस्कृतिक भवन के आसपास एसईसीएल प्रबंधन ने बड़ी संख्या में प्लांटेशन कराया है जहां पक्षियों ने अपना बसेरा बना लिया है।
पक्षियों के सुबह घर छोड़ने के समय का यह वीडियो शूट डीएवी स्कूल गेवरा के छात्र सिद्धार्थ तिवारी ने किया है । छात्र ने कहा कि पक्षियों के चहचहाने की मधुर व मंद आवाज़ का कलरव मन को सुकून देता है ।
