अवैध कोयला खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, खदान धंसने से दो लोगों की हुई मौत

2 Min Read

अवैध कोयला खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, खदान धंसने से दो लोगों की हुई मौत

अंबिकापुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है यहां अवैध खदान धंसने से दो युवकों की मौत हो गयी। यह घटना सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल की है। जहां पर अवैध खनन का कार्य चल रहा था। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक़ यह पूरी घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की है। जहां बंद हो चुके खदान से अवैध रूप से कोयला निकालने का काम किया जा रहा था। आज सुबह भी तीन युवक अवैध तरीके से कोयला की खुदाई में गये हुए थे। तीन युवकों में से एक युवक बाहर पानी पीने निकला था, जबकि दो नाबालिग अंदर घुसकर कोयले की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान जोरदार आवाज के साथ खदान धंस गया। इसी चपेट में दो लड़के आ गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। ये दोनों सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल मे बांदा डोडा में खुदाई कर रहे थे। कोयले का अवैध उत्खनन, मृतकों का नाम 15 वर्षीय बुध लाल व दूसरे का नाम तिरंगा के रुप में पहचान हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article