घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 3 मासूम बच्चों की हुई मौत, पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना….

2 Min Read

घर में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर 3 मासूम बच्चों की हुई मौत, पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना….

अंबिकापुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिमा गांव के एक घर में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई. हादसे के वक्त घर में परिजनों के संग तीन सगे भाई-बहन सो रहे थे, जो इस आगजनी की चपेट में आ गए. आग से झुलसने की वजह से तीनों बच्चों की मौत हो गई।

यह घटना मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरिमा गांव के पकरीखार मोहल्ले में हुई है. पुलिस के अनुसार, घटना करीब दो बजे रात की बताई जा रही है. यहां एक मांझी परिवार की दो बालिकाएं और एक बालक एक साथ कमरे में सो रहे थे. उसकी माता सुधनी बाई वहीं पास के ही दूसरे घर में अपने चौथे बच्चे को देखने गई थी. इस दौरान घर में आग लग गई. झोपड़ी नुमा इस घर में आग इतनी तेजी से फैली कि गहरी नींद में सो रहे बच्चों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. बच्चों की चीख सुनने के बाद गांववालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक तीनों बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

इस हादसे में नन्हें बच्चों की मौत के बाद से गांव में मातम पसरा है. बच्चों की मां का रो रोकर बुरा हाल है।  मृतक तीनों बच्चे 6 से 9 साल के हैं. इसमें दो लड़की और एक लड़का है. तीनों बच्चों का पिता देवधन मांझी मजदूरी करने दूसरे राज्य में गया हुआ है. उनकी मां इन बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।

Share This Article