योगी आदित्यनाथ से अजय दुबे ने सनातन धर्म पर की चर्चा

1 Min Read

कोरबा:  उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक अजय कुमार दुबे ने मुलाकात कर साल एवं श्री फल से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ जी को सनातन संघर्ष समिति के उद्देश्य एवं कार्यो से अवगत कराया। साथ ही कोरबा जिले में हो रहे व्यापक धर्म परिवर्तन पर चर्चा की एवं इस ओर सनातन संघर्ष समिति के जिले में किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। आपने बताया कि किस प्रकार गांव गांव में टीम बना कर सनातन संघर्ष समिति इस ओर प्रयास कर रही है एवं अनेक गांवों को धर्मांतरण मुक्त किया है। इस दौरान इस ओर सतत् प्रयास करने वाले योद्धा सुरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री राणा मुखर्जी, श्री अजय चंद्रा, श्री लक्की नंदा आदि भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share This Article