घर में घुसकर वृद्धा पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

2 Min Read


कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   घर में घुसकर युवक ने गाली गलौच करते हुए 70 वर्षीय वृद्धा पर लाठी से हमला कर दिया। देर रात चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से सीएचसी के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक़ श्यांग थानांतर्गत ग्राम छिरहंट में इतवारिन बाई मंझवार 70 वर्ष अकेली निवास करती थी। वह प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात भोजन उपरांत अपने घर में सोई हुई थी। रात लगभग 11.30 बजे पड़ोस में रहने वाले गणेश सहित आसपास के लोगों को उसके घर से चिखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वे भागते हुए इतवारिन के घर पहुंचे, जहां वृद्धा खून से लथपथ पड़ी मिली। पूछताछ करने पर उसने किसी युवक द्वारा घर में घुसकर गाली गलौच करते हुए डंडा से हमला करने की जानकारी दी। पड़ोसियों ने उसे आनन फानन इलाज के लिए श्यांग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करा दिया। घटना की जानकारी होने पर भतीजा बीरसिंह अस्पताल पहुंचा।

 

  
 

 

मृतिका की पुत्री रतियानो बाई का कहना है कि उसकी मां पर गांव के ही एक युवक ने हमला किया था। मृतिका की बेटी ने बताया कि उसे फोन पर जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचे जहां गांव में ही रहने वाले धोबीराम ने शराब के नशे में उसकी मां पर हमला कर दिया, जहां घटना को अंजाम देने के बाद धोबीराम मौके से फरार हो गया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article