बड़ा हादसा: डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

1 Min Read

बड़ा हादसा: डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार कार, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरीखुर्द्र जाने वाले मुख्य मार्ग में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर के बीच लगे पोल से जा टकराई , हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो घायलों को उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक़ देवरी खुर्द के रहने वाले राजेंद्र सिंह, भागीरथी यादव दो अन्य दोस्त कुल चार लोग सियाज कार में बीती रात करीब 12 बजे शहर से अपने घर की ओर जा रहे थे. तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क में बने डिवाइडर से टकरा कर लोहे के बिजली पोल में जा घुसी, हादसे में कार में सवार चारों युवक कार में फंसे रह गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार की बॉडी को काटकर युवकों को बाहर निकाला. जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी दो अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article