17 साल के नाबालिग की फांसी के फंदे पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर जिले में एक 17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नाबालिग ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता अभी पता नहीं चल सका है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
जानकारी के अनुसार यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।मृतक आशीष सूर्यवंशी पिता सेवाराम सूर्यवंशी (17 वर्ष) कबाड़ का कार्य करता था और नशे का आदि भी था, जो अपने दो भाइयों के साथ खमतराई आवास पारा में रहता था। मृतक के दोस्त दीपक ने बताया कि सुबह जब वह आशीष को काम पर जाने के लिए बुलाने आया तो दरवाजा अंदर से बंद था, फिर उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर उसने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसा तो देखा कि आशीष की लाश फंदे से लटकी हुई थी। दीपक ने तत्काल इसकी सुचना आस पास के लोगों को और पुलिस को दी, मौके पर पहुंची सरकंडा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है , वहीं आशीष ने किन कारणों की वजह से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।
