पीएचई विभाग के SDO की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

1 Min Read

पीएचई विभाग में SDO की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले के भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में प्रॉपर्टी कंसल्टेंट का काम करने वाली एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के पिता लोक स्वास्थ्य यांत्री (पीएचई) विभाग में एसडीओ हैं। उसने खुदकुशी क्यों की इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती कोहका निवासी काजल चंदेल (27 वर्ष) पिता संतोष चंदेल ने रविवार शाम को खुदकुशी की है। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। शव को नीचे उतरवा कर पीएम के लिए मरचुरी में रखवा दिया था। काजल का पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। काजल की खुदकुशी के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। वही स्मृति नगर पुलिस ने उस कमरे को सील कर दिया है, जहां उसने फांसी लगाई है। पुलिस का कहना है कि वो काजल के मोबाइल सहित अन्य चीजों की जांच कर रही है। उन्हें कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Share This Article