बड़ी बहन के जन्मदिन पर घर में पसरा मातम, छोटी बहन की इस हाल में मिली लाश

2 Min Read

बड़ी बहन के जन्मदिन पर घर में पसरा मातम, छोटी बहन की इस हाल में मिली लाश

दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज:  दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र के आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे पीएम आवास में रहने वाली कक्षा 10वीं की एक छात्रा ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज उसकी बड़ी बहन का जन्मदिन भी है। वो सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपनी दादी को काम पर छोड़कर वापस घर लौटी। उसके बाद कमरे में उसकी लाश मिली। घटना का कारण अज्ञात है। जामुल पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि पीएम आवास निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा (14 साल) ने रविवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो कक्षा 10वीं की छात्रा थी। वो अपने पिता, मां, दादी और बड़ी बहन के साथ रहती थी। रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे वो अपनी दादी को काम पर छोड़कर वापस घर वापस लौटी और उसके बाद फांसी लगा ली। मृतका की मां संतोषी विश्वकर्मा ने पुलिस को जानकारी दी कि वो बिल्कुल सामान्य थी।

दादी को छोड़कर वापस लौटने के बाद उसने परिवार वालों के साथ बैठकर चाय भी पीया था। इसके बाद सोने के लिए कमरे में चली गई। सुबह करीब आठ बजे उसकी मां ने लक्ष्मी को आवाज लगाया तो उसने किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया। उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी लाश पंखे से झूल रही थी। रविवार को लक्ष्मी की बड़ी बहन इंद्राणी विश्वकर्मा का जन्मदिन भी है।

परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा है कि ये घटना क्यों हुई। लक्ष्मी पढ़ने में होशियार थी और उसे किसी ने डांटा भी नहीं था। उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। जिससे घटना का कारण स्पष्ट हो सके। फिल्हाल जामुल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू की है।

Share This Article