ग्राम पसान से 8 हाथी पहुंचे ग्राम लालपुर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज से 8 हाथियों का झुंड केंदई रेंज के ग्राम लालपुर पहुंच गया है। इसकी बजह से राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही चोटिया कोरबी मार्ग पर भी लोगों को सतर्क कर दिया गया है। हाथियों का झुंड भोजन की तलाश में शाम को सड़क पार करते हैं। एतमानगर रेंज में अभी 23 से अधिकहोती विचरण कर रहे है।


कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में 13 हाथियों का झुंड ग्राम चचिया में ही विचरण कर रहा है। 10 हाथियों का दूसरा झुंड कोरबा रेंज के ग्राम केराकछार के आसपास ही विचरण कर रहा है। अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं आई है। केंदई रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि हाथियों की निगरानी के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी नजर रखे हुए हैं। हाथी अभी गांव के आसपास नहीं जा रहे हैं।

Share This Article