अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, एक की मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बाइक में सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए, वे अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा ग्राम नुनेरा के भीमसेनिया जंगल से गुजरते समय हुआ है।

जानकारी के मुताबिक दीपका थाना अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा निवासी अपने साथी के साथ अपनी बाइक में पाली गया था। यहां से दोपहर 2 बजे वे दीपका की ओर लौट रहे थे। दोपहर लगभग 2 बजे उनकी बाइक पाली-दीपका के बीच ग्राम नुनेरा के भीमसेनिया जंगल मेन रोड से गुजर रही थी। इस दौरान बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। इससे वे दोनों भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इनमें से नटवर प्रसाद नामक व्यक्ति की गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि खिलेन्द्र नामक व्यक्ति के हाथ-पैर में चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

Share This Article