करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, इस दौरान हुआ हादसा…..
जांजगीर-चांपा/सीजी एन एन 24 न्यूज: जांजगीर-चांपा जिले में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र के सरखो गांव की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।
जानकारी अनुसार सोमवर की सुबह परमेश्वरी बिंझवार उम्र (32वर्ष) घर की बाड़ी में लगे सब्जी के पौधों के नार को ऊपर करने के लिए टहनियां लेने गई थी। सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ की टहनियां काटते समय यह हादसा हो गया। महिला परमेश्वरी बिंझवार 3 महिलाओं के साथ सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टहनियां लेने गई थी।महिला जामुन के पेड़ में चढ़कर टहनियां काट रही थी। 33 केवी का तार पेड़ से होकर गुजरा हुआ था। टहनियां काटते समय महिला बिजली तार की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। नीचे खड़ी महिलाओं ने आसपास के लोगों को बुलाया। नैला चौकी उप थाना में घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरा और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
