डेम के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने घेराबंदी कर 22 जुआरियों को दबोचा

2 Min Read

डेम के पास सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने घेराबंदी कर 22 जुआरियों को दबोचा

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  पुलिस ने कोटा के कोरी डेम के पास बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के खेल का पर्दाफाश किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां फड़ लगाकर लोग लाखों रुपयों का जुआ खेल रहे हैं. इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए SDOP कोटा नूपुर उपाध्याय को थाना प्रभारी कोटा के साथ पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया।

जैसे ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर देखा, चार फड़ पर जुआ चल रहा था. पुलिस को देखकर जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद, पुलिस ने सिंचाई विभाग की बिल्डिंग के बाउंड्री में लाकर जीरो एफआईआर दर्ज की। मौके पर जुआ खेल रहे 22 जुआरी पकड़े गए. सभी फड़ों की तलाशी लेने पर जुआरियों से कुल 3 लाख 49,215 रुपये बरामद हुए. इसके साथ ही 7 कार और 22 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

वहां आसपास के ही नहीं, रायपुर, बिलासपुर और सक्ती तक के रसूखदार जुआरी भी जुआ खेलते पकड़े गए हैं. यही नहीं, उनमें से एक बिलासपुर नगर‍ निगम का पार्षद अमित भारते, एक तखतपुर जनपद पंचायत का सदस्य शिवेंद्र कौशिक भी पकड़े गए है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।







गिरफ्तार जुआरी-

1सुनील यादव, चांटीडीह बिलासपुर
2श्याम मूर्ति, चांटीडीह बिलासपुर
3अमित सिंह, लक्ष्मीनगर रायपुर
4राजेश साहू, गोंडपारा बिलासपुर
5दिनेश सिंह, बंधवापारा बिलासपुर
6संजीव साहू, तखतपुर
7महेश कुमार गबेल, चांटीडीह बिलासपुर
8हरिओम साहू, खमतराई बिलासपुर
9चंद्रप्रकाश मरावी, नगोई तखतपुर
10दीपक सोनी, अशोक विहार फेज-2 बिलासपुर
11अमित पहाड़ी, सकरी बिलासपुर
12अमित भारते (पार्षद नगर निगम) सकरी बिलासपुर
13दीपक साहू, गोदैया रतनपुर
14संदीप मिश्रा, नील पैलेस बिलासपुर
15शिवेंद्र कौशिक (तखतपुर जनपद सदस्य) नगोई तखतपुर
16राकेश सिंह, दयालबन्द बिलासपुर
17सूरज वस्त्रकार, अमेरी बिलासपुर
18संजय ध्रुव, जबड़ापारा बिलासपुर
19श्रीकान्त तिवारी, मंगला बिलासपुर
20अकबर ख़ान, दयालबंद बिलासपुर
21जितेश मोर, मालखरोदा सक्ती
22अर्पित सहगल, नारियल कोठी बिलासपुर।


Share This Article