शादी से 2 दिन पहले तालाब में मिली दुल्हन की लाश, रोंगटे खड़े कर देने वाली वजह आई सामने….
दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज: दुर्ग जिले में शादी से 2 दिन पहले होने वाले दूल्हे ने दुल्हन की हत्या कर दी। उसने रात 12 बजे लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों में जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान युवती सीढ़ियों पर गिरकर बेहोश हो गई। उसे मरा हुआ समझकर होने वाले पति ने तालाब में फेंक दिया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना नंदिनी थाना क्षेत्र के मेडेसरा गांव की है। जहां 19 साल की तेजश्वनी जोशी की शादी बीरेभाट के रहने वाले हुमन जोशी (24 वर्ष) के साथ तय हुई थी। 12 जुलाई को दोनों की शादी होनी थी। इससे पहले ही तेजश्वनी की जान चली गई और होने वाला पति कत्ल के आरोप में गिरफ्तार हो गया। मेडेसरा गांव के ही तालाब में 10 जुलाई को तेजश्वनी की लाश मिली थी। तब आशंका जताई जा रही थी शायद वह शादी से खुश नहीं थी इसलिए तालाब में कूदकर उसने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू कर दी।
मेडेसरा निवासी राजेश जोशी अपनी दो बेटियों तेजश्वनी, उसकी बड़ी बहन और भाई गजपाल की शादी एक साथ करने वाले थे। जिस दिन उसकी लाश मिली उसी दिन भाई की बारात जाने वाली थी। लेकिन तेजश्वनी की लाश मिलने के बाद सारी रस्में रोक दी गईं। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि 9 जुलाई की देर रात दोनों तालाब के किनारे मिले थे। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान तेजश्वनी तालाब की सीढ़ियों पर गिर गई और बेहोश हो गई। हुमन को लगा कि वह मर गई गई है। इसलिए डर के मारे उसने तेजश्वनी और मोबाइल को तालाब में फेंका और भाग निकला।
दुर्ग सिटी एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले थे। लिहाजा पुलिस ने हत्या के एंगल पर ही जांच शुरू की। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर सबसे बड़ा सस्पेक्ट हुमन जोशी था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस तालाब से मोबाइल रिकवर करने में जुटी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
