घर में नगदी रकम और जेवरात चोरी के मामले में हुआ खुलासा, जटगा पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 

2 Min Read

घर में नगदी रकम और जेवरात चोरी के मामले में हुआ खुलासा, जटगा पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले के जटगा पुलिस ने सेंधमारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने पुत्रों के साथ सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल एक आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली की गांव की राम बाई बहुत सारा पैसे रखकर गांव मे घुस रही है तथा लोगों को दारू मुर्गा खिला रही है। संदेह है कि राजेन्द्र यादव के घर मे राम बाई चोरी की होगी कि सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक 691,698, महिला आरक्षक 544 को साथ लेकर संदेही आरोपीया का पता तलाश किया जो हाथीदर जटगा में मिली जिसे पुछताछ किया गया जो 28 जुलाई को रात्रि 01:30 बजे लगभग घटना स्थल राजेन्द्र यादव के घर पर अपने पुत्र बबलू उर्फ शिव नारायण और अपचारी पुत्र के साथ मिलकर दिवाल को सब्बल से तोड़कर नगदी रकम 70000रू व सोने चांदी के जेवरात की चोरी करना स्वीकार की।

आरोपिगण से पूछताछ दौरान कुल 24002रुपए, 1 नग चाँदी का लाकेट घटना में प्रयुक्त सब्बल और टॉर्च जप्त किया गया। आरोपीया राम बाई पति स्व0 आशन सिंह उर्रे उम्र 54 वर्ष एवं अपचारी बालक दोनो साकिनान कटोरीपारा जटगा के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल एक आरोपी बबलू उर्फ शिव नारायण फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है।

Share This Article