इस गांव में दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, फसल को किया तहस-नहस 

1 Min Read

इस गांव में दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, फसल को किया तहस-नहस 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में लगातार हाथियों का आतंक जारी है। वही वनमण्डल छातापाठ में एक दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथी ने बाड़ी लगाई गई सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।

 

आपको बता दे कि करतला फॉरेस्ट रेंज में दंतैल हाथी लगभग 7-8 दिन से विचरण कर रहा है। वह किसी की बाड़ी, किसी के अनाज तो किसी की झोपड़ी को नुकसान पहुंचा रहा है। गुरुवार की रात दंतैल छातापाठ में पहुच गया। किसान दया राम पटेल ने बताया की रात को 2 बजे के आस पास हाथी विचरण करते हुए उनकी बाड़ी में आया। बाड़ी में लगी केले, गन्ने और सब्जियों की फसल को बर्बाद कर दिया। आसपास के कई गांव के लोग इस हाथी से परेशान है।

 

वही सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पहुंची और मौके का जायजा लेने के साथ इसकी फोटोग्राफी कराई। अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन करने के साथ प्रभावित पक्ष को सरकार के नियम के अंतर्गत मुआवजा का भुगतान किया जाएगा। वही हाथियों पर निगरानी रखी जा रही है।

Share This Article