मरीज को जमकर पीटा, अस्पताल में हुआ जमकर हंगामा

2 Min Read

 

 

मरीज को जमकर पीटा, अस्पताल में हुआ जमकर हंगामा

 

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: बिलासपुर जिले के रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ युवकों ने एक मरीज जमकर पिटाई कर दी। जिसके चलते अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस घटना का पूरा विडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक पोड़ी निवासी एक युवक हादसे में घायल हो गया था। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद वह इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान घायल युवक ने अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी गांव के लोगों को दी। जिसके बाद उसके दोस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। तब उन्हें यह नहीं पता था कि किन लोगों ने उसके दोस्त के साथ मारपीट की है। इस दौरान अनजाने में युवकों ने दूसरे मरीज की पिटाई शुरू कर दी। जिसके चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट की और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।

 

 

 

जिस वक्त अस्पताल में मारपीट की घटना हुई, उस समय वहां मरीजों की भीड़ लगी थी। इसके साथ ही उनके परिजन भी मौजूद थे। अचानक हुई मारपीट और हंगामा देखकर मरीजों के साथ ही अस्पताल स्टाफ भी घबरा गया। डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने पूछताछ के बाद तीन युवकों को पकड़ लिया। बताया गया कि उन्होंने ही मारपीट की है। लेकिन, घायल सहित किसी और ने कोई शिकायत नहीं की है। एसडीओपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि, पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Share This Article