फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने के दौरान बड़ा हादसा, डिप्टी सीएम के भांजे की रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से हुई मौत
कवर्धा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में फ्रेंडशिप डे के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रविवार को रानीदहरा जलप्रपात में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजे की डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तुषार साहू नहाने के दौरान लापता हो गया था। घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद आज तुषार साहू के शव को बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बोड़ला थाना के रानी दहरा गांव का है। तुषार साहू (21 वर्ष) रविवार फ्रेंडशिप डे के दिन अपने 6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रानी दाहरा जलप्रपात गया था और नहाने के दौरान युवक डूबा गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और नदी में युवक की खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। वहीं प्रशासन ने आज सुबह फिर से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और शव को बरामद कर लिया है।
