कुएं में मिली अधेड़ की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान 

2 Min Read

कुएं में मिली अधेड़ की लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान

 

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्राम नूनेरा में एक अधेड़ की लाश कुएं में तैरते मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकाला गया है, आगे की जांच पड़ताल

 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोंट के निशान मिले। घटना के बाद से मृतक का पुत्र फरार बताया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि उसने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंका होगा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पाली थानांतर्गत नूनेरा के चोकपारा में रहने वाले ग्रामीण समीप ही स्थित कुएं की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर कुएं में तैर रही लाश पर पड़ी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल, तो मृतक की पहचान बस्ती में रहने वाले भुवन सिंह अगरिया के रूप में की गयी।

 

 

पुलिस को निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चॉट के निशान मिले। जिससे मामला प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था। पूछताछ करने पर पता चला कि प्रतिदिन की तरह सुबह मृतक की पत्नी काम करने खेत गई थी। घर में मृतक और उसका पुत्र ही थे। पिता-पुत्र के बीच आए दिन विवाद होता था। चूंकि घटना के बाद से मृतक का पुत्र गायब है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने ही किसी बात को लेकर हुए विवाद पर अपने पिता की हत्या की होगी। घटना को अंजाम देने के बाद शव को कुएं मे ठिकाने लगा फरार हुआ होगा। फिलहाल पुलिस मृतक के पुत्र की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Share This Article