कुल्हाड़ी से हमला कर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना…..

2 Min Read

कुल्हाड़ी से हमला कर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, पढ़ें दिल दहला देने वाली घटना…..

 

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज: न्यायधानी बिलासपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपी पति को हिरासत में लिया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक यह मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली क्षेत्र का है। मृतिका रिंकी मैत्री ग्राम कुली में अपने पति प्रकाश मैत्री के साथ एक घर में बीते दो-तीन दिनों से रह रही थी। आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया प्रकाश ने आवेश में आकर पत्नी को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम पीड़िता महिला को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर मामले में सीपत थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरु कर दी, जिसके बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुछताछ कर रही है।

 

 

शुरूआती जांच के अनुसार मई 2023 में ग्राम कुली निवासी मृतका रिंकी मैत्री का विवाह ग्राम रलिया के प्रकाश मैत्री से हुआ था। शादी के बाद से ही किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव पति पत्नी के बीच था।

 

Share This Article