कॉलेज के पास सड़क किनारे लड़कियों में हुई जमकर मारपीट, बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद

2 Min Read

 

 

 

 

 

कॉलेज के पास सड़क किनारे लड़कियों में हुई जमकर मारपीट, बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ विवाद

अंबिकापुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  अंबिकापुर जिले में बाॅयफ्रेंड को लेकर 2 लड़कियों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे का बाल पकड़कर भिड़ गईं। एक-दूसरे को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। वही मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे कुछ लड़कियां खड़ी थीं। अचानक से उनमें से 2 लड़कियों के बीच आपस में मारपीट शुरू हो गई। एक लड़की ने दूसरी के बाल पकड़कर खींचते हुए कहा कि, वह मेरा बॉयफ्रेंड है। इसके बाद थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

 

 

 

एक लड़की दूसरी के बाल पकड़कर लगातार खींचे जा रही थी। उसकी टी-शर्ट खींच रही थी। इस बीच दो लड़कियां और वहां मौजूद एक लड़का उनको छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं मानते। लड़कियों को मारपीट करते देख वहां लोगों की भीड़ लग जाती है।

 

दोनों पक्षों ने नहीं दर्ज कराई एफआईआर

लोग उनको लड़ता हुआ देखते रहते हैं, लेकिन कोई छुड़ाने आगे नहीं आता है। काफी देर हंगामा चलता रहा, फिर लड़कियां वहां से चली गईं। दोनों पक्षों की ओर से किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास मारपीट को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है।

Share This Article