चलते ट्रक का पहिया निकला, दर्दनाक हादसे में किसान की हुई मौत 

2 Min Read

चलते ट्रक का पहिया निकला, दर्दनाक हादसे में किसान की हुई मौत 

 

दुर्ग/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई। यहां बोरी थाना क्षेत्र के लिटिया-सेमरिया चौकी के हिर्री गांव में चलते ट्रक का पहिया निकल गया। पहिया तेज रफ्तार में बगल से जा रहे किसान से टकराया। जिससे किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक हिर्री निवासी बोधन विश्वकर्मा पिता चैतराम विश्वकर्मा उम्र (45 वर्ष) अपने खेत पर गया था। करीब सवा 6 बजे पैदल-पैदल घर जाने के लिए निकला। इसी दौरान लोहे का स्क्रैप लोड कर ट्रक (CG 09 JE 6561) निकला। ओवर लोड होने से ट्रक का को-ड्राइवर साइड का पीछे का पहिया निकल गया। ट्रक ड्राइवर ने किसी तरह गाड़ी को काबू किया, लेकिन पहिया निकलकर आगे जा रहे किसान को जा लगा। जिससे किसान बोधन विश्वकर्मा के सिर पर गंभीर चोटें आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। वही दुर्घटनाकारित आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article