एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत सीएमएचओ कार्यालय में किया गया पौधरोपण

1 Min Read

 

 

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पूरे देश भर में वृक्षारोपण का महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय प्रांगण में सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी , डी.एच.ओ. डॉ.सी.के.सिंह. जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश. डी.पी.एम. श्री पद्माकर शिंदे एवं समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न प्रजातियों का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर डॉ..केशरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में हर एक नागरिक का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने जिले के नागरिकों को एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत पौधरोपण अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। सब मिलकर अभियान में भागीदारी करेंगे तभी यह अभियान सफल होगा। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मॉं के नाम समर्पित करते हुए पौधरोपण कर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल का प्रण लें। अपने घर या आस पास पौधा लगाने के लिए समुचित स्थान में एक पौधा जरूर लगाएं एवं उसकी देखभाल करें।

 

Share This Article