उरगा-चांपा मार्ग पर बने गड्ढे हादसो को दे रहे न्योता, अधूरे निर्माण कार्य से राहगीर हो रहे परेशान

By Atul Yadav - Editor
1 Min Read

उरगा-चांपा मार्ग पर बने गड्ढे हादसो को दे रहे न्योता, अधूरे निर्माण कार्य से राहगीर हो रहे परेशान

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: निर्माणाधीन सिवनी-कोरबा रोड मुख्य मार्ग की स्थिति काफी खराब है। राष्ट्रीय राजमार्ग उरगा-चांपा फोरलेन सड़क अबतक अधूरी बन पाई है। कीचड़ की वजह से बरपाली के पास दिनभर जाम लगा रहता हैं। ठेका कंपनी की लापरवाही और अफसरों की अनदेखी के कारण करीब 500 मीटर सड़क दलदल बन गया है। यही नहीं, सर्विस रोड भी कीचड़ में तब्दील हो गई है। यहां पर भारी वाहनों के कारण छोटे वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी ठेका कंपनी ने मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। दोनों ओर राखड़ का पहाड़ बना दिया है। पानी की निकासी भी नहीं हो रही है।

जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में सडक़ बनवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। तब पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने एक सप्ताह में सडक़ को बनाने का आश्वासन दिया था। आंदोलन के दूसरे दिन जेसीबी से मलबा पाटा गया। अब सडक़ की स्थिति पहले से बदतर हो गई है। लोग सडक़ पर जान जोखिम में डालकर आवागमन करने लोग को मजबूर हैं।

Share This Article