महिला से दुष्कर्म के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस ने जांच के लिए बनाई कमेटी 

2 Min Read

महिला से दुष्कर्म के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस ने जांच के लिए बनाई कमेटी 

 

रायगढ़/सीजी एनएन 24 न्यूज: रायगढ़ पुलिस में गैंगरेप के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस मामले में चार विधायक सहित पांच लोगों की एक जांच टीम गठित की है इस गैंगरेप को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर दूर 27 वर्षीय एक महिला के साथ आठ से ज्यादा लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. पीड़िता रक्षाबंधन त्योहार मनाने के बाद एक स्थानीय मेला देखने जाने के लिए एनटीपीसी के पास बस का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान नशे में धुत कई युवक उसे उठाकर तालाब किनारे लेकर गए और उसके साथ गैंगरेप किया. बताया जा रहा है कि इस घटना में 8 से ज्यादा शामिल हैं. करीब 5 घंटे तक महिला से गैंगरेप करने के बाद आरोपी फरार हो गए. सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता घटना के बाद किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और कल देर शाम पुसौर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित कीं और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

Share This Article