भिलाई स्टील प्लांट के डीजीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मचा हड़कंप
भिलाई/सीजी एनएन 24 न्यूज: भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां डीजीएम राजीव शर्मा की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। घटना के बाद से अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
यह घटना बुधवार की है। DGM राजीव शर्मा, जो बीएसपी के इंजीनियरिंग एंड ड्राइंग विभाग में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। वह कुर्सी पर बैठे हुए थे जब अचानक वह गिर पड़े। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें बीएसपी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
फिलहाल डिप्टी जनरल मैनेजर राजीव शर्मा की मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारी घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना के बाद प्लांट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।
