स्कूल में कृमि की दवा खिलाने के बाद 9वीं कक्षा की छात्रा हुई बेहोश, स्कूल में मचा हड़कंप 

By Atul Yadav - Editor
2 Min Read

 

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के एनसीडीसी स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कृमि की दवा खिलाने के बाद एक छात्रा बेहोश हो गई। आनन फानन में डायल 112 की टीम द्वारा छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

यह पूरी घटना कोरबा के एसईसीएल एनसीडीसी स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल की है। जहां सभी विद्यार्थियों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल दी जा रही थी। बताया जा रहा है कि कक्षा 9वीं की छात्रा रोशनी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी जो 2 महीने के बाद स्कूल पहुंची थी। बताया गया कि अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को दवा दी गई थी। इसके दुष्प्रभाव के बारे में किसी ने शिकायत नहीं की। लेकिन इसी बीच रोशनी बेहोश हो गई। उसकी सहपाठियों ने बताया कि रौशनी को बुखार था और इसके बारे में उसने बताया था।

इस मामले में स्कूल प्रबंधन ने बताया कि रौशनी कक्षा 9वी की छात्रा है, जिसका स्वास्थ्य काफी समय से ठीक नहीं था। इसकी जानकारी उसने अन्य सहपाठियों को दी थी। 2 महीने बीमार होने की बात कहते हुए छात्र अपनी मां के साथ विद्यालय पहुंची थी। वह पहले से बीमार थी। उसकी बेहोशी के मामले में एल्बेंडाजोल दवा का कोई प्रभाव नहीं है। माना जा रहा है कि पहले से बिगड़ी तबीयत के कारण रौशनी बेहोश हो गई।

Share This Article