टंगिया से मारकर पिता की हत्या, आरोपी पुत्र को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

2 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में साल 2023 में घरेलू विवाद पर गोद लिए बेटे ने टंगिया से मारकर पिता की बेरहमी हत्या की थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी बेटे को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

यह पूरा मामला करतला थाना के फत्तेगंज गांव की है। घटना 8 मई 2023 को हुई थी। यहां निवासरत घसनीन बाई ने संतान नहीं होने पर अपने जेठ से उनका बेटा चंद्रा कंवर को बचपन में गोद ले लिया था। पति दुलार सिंह के साथ उसे पालकर बड़ा किया और उसकी शादी भी कराई। लेकिन पारिवारिक विवाद से गोद लिया पुत्र चंद्रा अक्सर पिता के साथ झगड़ा करता था। घटना दिनांक को मां घसनीन बाई जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई थी। वह लौटी तो चंद्रा पिता से मारपीट कर रहा था। मना करने पर भी वह नहीं माना तो घसनीन बाई रिश्ते के भाई को बुलाने गईं। वे जब तक लौटीं चंद्रा ने टंगिया से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी थी। हत्या के केस में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार चतुर्वेदी के न्यायालय में चल रही था। मामले में शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक कृष्ण द्विवेदी ने पैरवी कर सबूत पेश किए, जिससे आरोपी पर दोष सिद्ध हो गया।

Share This Article