ताश के पत्तो पर दांव लगाते 11 जुआरी गिरफ्तार, कैश व ताश पत्ती बरामद
जांजगीर-चाम्पा/सीजी एनएन 24 न्यूज: जिले में जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में ग्राम खोखरा में जुआ खेलने वाले 11 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21,500 रुपये और 52 पत्ती तास बरामद किए गए हैं।
जिला पुलिस, सायबर टीम ने मुखबीर सूचना के आधार पर थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा में जुआ खेलने वाले 11 आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21,500 रुपये और 52 पत्ती ताश बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।
