कोरबा: कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में धतुरा कौशिक परिवार द्वारा वार्षिक श्राद्ध में संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान का आयोजन किया गया। कथा वाचक पंडित रामकुमार दुबे कचन्दा वाले द्वारा कथा सुनाई जा रही है। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल धतुरा पहुंचकर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और समस्त ग्रामवासी क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की।
भागवत आयोजक विम्लेश्वरी-अशोक कौशिक है। इस अवसर पर छोटेलाल पटेल, दुर्गेश कश्यप,सांई मन्नू राठौर, ज्ञानेंद्र कौशिक, केशु कश्यप, कमल किशोर, रामगोपाल कौशिक, बसंत कश्यप, तीजराम, छोटेलाल, रामसाय, मनोज, सत्यनारायण, विजय कौशिक, बलदाऊ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व आयोजन परिवार उपस्थित रहे।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल
