एसईसीएल के निदेशक तकनीकी ने दीपका खदान का किया दौरा 

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी ने 17 अक्टूबर को दीपका खदान का दौरा किया। उन्होंने फेस पर जाकर ओवरबर्डन रिमूवल और कोयला खनन का निरीक्षण किया और टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निदेशक तकनीकी एसएन कापरी ने कोयला उत्पादन में वृद्धि पर जोर देते हुए कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरा प्रयास करना होगा। उन्होंने खदान की कार्यशैली का जायजा लिया और कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरे का उद्देश्य कोयला उत्पादन में सुधार और खदान की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। 

Share This Article