कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज: कोरबा जिले के थाना कटघोरा क्षेत्र के गोपालपुर में एक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना थाना कटघोरा क्षेत्र के गोपालपुर की है। मृतक की पहचान पंप हाउस निवासी विवेक श्रीवास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवेक श्रीवास अपने साथी के साथ बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे, वे कटघोरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर पाइपलाइन के पास पहुंचे ही थे, जहां वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, और सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद आसपास केलोगों की भीड़ जमा हो गई, दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया, डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान विवेक को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसके साथी का इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
