तालाब में डूबने से 6वीं कक्षा के छात्र की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

1 Min Read

तालाब में डूबने से 6वीं कक्षा के छात्र की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

बिलासपुर/सीजी एनएन 24 न्यूज:  जिले के चकरभाठा नयापारा में एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। छात्र अपने दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था। इस दौरान वह गहराई में डूब गया। घटना की सूचना पर पहुंची चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं छात्र का शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मृतक छात्र ऋषभ मानिकपुरी चकरभाठा नयापारा का निवासी था। वह निजी स्कूल में कक्षा 6वीं का छात्र था। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ रहंगी के तालाब में नहाने चला गया। इस दौरान गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। दोस्तों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए सिम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Share This Article