कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, हादसे में महिला की हुई मौत

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:  कोरबा जिले में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जहां रजकम्मा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार 3 बार पलट गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में तीन लोग सवार थे। नगर पंचायत छुरी के पूर्व अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी के बड़े भाई नानक पंजवानी, भाभी साधना पंजवानी और भतीजा हितेश पंजवानी सवार थे। हादसे में चार लोग घायल हो गए थे जिनमें से दो की हालत गंभीर बने हुए थी। जहां इलाज के दौरान साधना पंजवानी ने दम तोड़ दिया। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।




Share This Article