कोरबा में व्यापारियों के ठिकानों पर जीएसटी टीम की दबिश, चावल गोदाम सहित दो दुकानों में की छापेमारी

1 Min Read

कोरबा/सीजी एनएन 24 न्यूज:   कोरबा जिले में दीपावली से पहले GST की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी टीम ने चावल गोदाम समेत 2 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। मंगलवार को विभाग की दो टीमों ने कोसाबाड़ी मार्ग और रविशंकर शुक्ल नगर स्थित प्रतिष्ठानों में दबिश दी, पहले दुकान संचालक और कर्मचारियों के मोबाइल को जब्त किया। उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की। सभी दस्तावेज की जांच पड़ताल करने के बाद संचालक व उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई। जीएसटी टीम की कार्यवाही के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह दोनों दुकानें काफी समय से संचालित हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कर अपवंचन के संबंध में शिकायत मिलने पर जीएसटी की टीम के द्वारा एक्शन लिया गया। सरकार ने गुड्स एंड सर्विस को लेकर टैक्स की व्यवस्था पिछले वर्षों में लागू की है और इसके अंतर्गत कई प्रकार के स्लैब निर्धारित किए हैं।

Share This Article